बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) स्नातक स्तर का एक लोकप्रिय कोर्स है जो छात्रों को कला, सामाजिक विज्ञान, मानविकी और भाषा विषयों में व्यापक ज्ञान प्रदान करता है। इस कोर्स की अवधि 3 वर्ष है जिसे छात्र विषयों के संयोजन के साथ पूरा कर सकते हैं।
नागरिक सेवा, बैंकिंग, शिक्षा, पत्रकारिता, सामाजिक कार्य, राजनीति, व्यवसाय प्रबंधन, लेखा परीक्षक, सिविल सेवा परीक्षा (UPSC/UPPSC), SSC, रेलवे, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती (TET/CTET) आदि।
बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (B.T.C.) अब D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) के नाम से भी जाना जाता है, प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है। उत्तर प्रदेश में इस कोर्स को UP बीएसईआई (Exam Regulatory Authority) द्वारा संचालित किया जाता है।
सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक (1st से 5th क्लास), निजी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक, शिक्षा विभाग में अन्य पद, शैक्षिक सलाहकार, कोचिंग संस्थान आदि।
बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.) विज्ञान संकाय में 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है जो छात्रों को विज्ञान के विभिन्न विषयों जैसे भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, बॉटनी, जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस आदि में गहराई से ज्ञान प्रदान करता है।
आईआईटी/जेईई, NEET (चिकित्सा), एनडीए, SSC, बैंकिंग, रेलवे, शिक्षण (TGT/PGT), रिसर्च (M.Sc. + NET/JRF + Ph.D.), सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डाटा साइंस, फार्मास्युटिकल, एनालिटिकल लैब, पर्यावरण विभाग, कृषि विभाग आदि।